उरूगुट्टू के झूलन-मेला में उमड़ी भीड़
रांची, अप्रैल 20 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। कांके प्रखंड के उरूगुट्टू गांव में आयोजित ऐतिहासिक मंडा पूजा सोमवार को झूलन सह मेला के साथ संपन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस पारंपरिक आयोजन में आस्था, परंपरा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। रविवार की देर शाम धुँआसी, लोटनसेवा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके बाद पुजारी तपेश्वर गिरि के सानिध्य में करीब 250 भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर फुलखुंदी अनुष्ठान किया, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। रात्रि में पश्चिम बंगाल से आई छऊ नृत्य टीमों ने पूरी रात अपने मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- इटकी में झूलन दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ पारंपरिक नृत्य और संगीत से माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.