उरुवा सिंचाई के लिए रजबहा का मुंह खोला गया
गंगापार, मई 11 -- सूर्य के अधिक ताप के कारण पड़ रही बेतहाशा गर्मी से सूखे पड़े अमृत सरोवर व तालाबों के साथ सिंचाई के लिए बेलन रजबहा का मुंह खोल दिया गया है। इससे पूर्व उच्च अधिकारियों द्वारा ग्रामीण अंचल में सूखे पड़े अमृत सरोवर व तालाबों को भरने के निर्देश जारी हुए थे। इस दिशा में उरुवा ब्लाक के कुछ गांव में सरकारी ट्यूबवेल के माध्यम से अमृत सरोवर व तालाबों में पानी भरने का क्रम जारी हुआ था। नहर विभाग के जेई उरुवा कमलेश यादव ने बताया कि रविवार-सोमवार रात्रि से क्षेत्रीय नेहरों का मुंह खोल दिया गया है, जिससे सिंचाई के साथ-साथ तालाबों को भरने में सहूलियत बनी रहे और बेजुबान पशु-पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- उपरौध राजबहा के कुछ नहरों में छोड़ा गया पानी, शेष में 16 से आएगा मामले में एडीओ पंचायत उरुवा अरुण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.