गंगापार, मई 2 -- उरुवा बाजार में अतिक्रमण ने राहगीरो की परेशानियां बढ़ा दी है। यदि समस्या का समाधान जल्द न हुआ, तो किसी न किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। उरुवा बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के साथ चौराहा है, जहां चारों दिशा से राहगीरों का आवागमन बना रहता है। शिवकापुरा गांव के रविकांत शुक्ला व अधिवक्ता कृष्णा पांडेय बताते हैं कि अक्सर उरुवा चौराहा आना-जाना होता है। चौराहा के प्रत्येक छोर पर ऑटो, ई-रिक्शा के साथ डग्गामार वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जिस कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.