गोरखपुर, अप्रैल 3 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा नगर पंचायत में शासन की ओर से सभासद के पद पर नामित तीनों सदस्यों को नगर चेयरमैन रामफेर कन्नौजिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब नगर पंचायत में सभासदों की संख्या 18 हो गई है। मनोनित सभासद नवीन उर्फ मुन्ना सिंह, अरुण जायसवाल तथा देवनाथ बेलदार का शपथ ग्रहण करने के बाद वहां मौजूद निर्वाचित सभासदों ने फूल माला से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन रामफेर कन्नौजिया, प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाशंकर उर्फ जुगनू दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र तिवारी, रविन्द्र पांडेय, अभिमन्यु सिंह, संतलाल जायसवाल, मनोज तिवारी, राजेश यादव, वेदप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.