गोरखपुर, जून 1 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने अवैध रूप से चल रहे चार डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। इस बावत उन्होंने बताया कि रामजानकी मार्ग पर चेकिंग के दौरान चार डम्फर मिले। जिसमें तीन पर नंबरप्लेट नहीं लगा था। जबकि एक डंपर पर ओवरलोड गिट्टी लदा था। सभी गाड़ियों के चालक कागज नहीं दिखा सके। पुलिस के मुताबिक डंपर बिहार के बताए जा रहे है। सभी गाड़ियों को सीज कर अन्य जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...