गंगापार, जनवरी 30 -- उरुवा ब्लाक की चार साधन सहकारी समितियों को छोड़कर अन्य समितियों में यूरिया खाद नदारद है। ऐसे में किसानों की बालियां निकल रही गेंहू की फसल खराब होने के कगार पर है। बतादें कि उरुवा विकास खंड क्षेत्र की चार समितियों रैपुरा,समोगरा,उपरौड़ा तथा रामनगर साधन सहकारी को छोड़कर अन्य चार समितियों में इन दिनों यूरिया खाद का टोटा बना हुआ है। जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद के अभाव में गेंहू की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है। सचिव जय कुमार तिवारी ने बताया कि समोगरा समिति में दो दिनों से किसानों को 3 सौ बोरी खाद का वितरण किया जा चुका है,रामनगर में शनिवार को खाद का वितरण होगा। खाद की अभाव से गुजर रही उरुवा की अन्य समितियों के बारे में एडीओ कोआपरेटिव अशोक कुमार ने बताया कि अन्य समितियों में खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.