गुमला, मार्च 20 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के उरुगुटू गांव में शुक्रवार को प्रदान संस्था की ओर से महिला मंडल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मशरूम खेती का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार पांडेय ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने, बीजारोपण, तापमान और नमी प्रबंधन, फसल की देखभाल व कटाई के तरीकों को विस्तार से समझाया। साथ ही स्वच्छता और सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बताया गया कि कम लागत में घर पर ही मशरूम की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है।इस प्रशिक्षण में गांव की कुल 31 महिलाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे भविष्य में मशरूम उत्पादन कर आर्थिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.