गुमला, मार्च 11 -- कामडारा प्रतिनिधि। गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को कामडारा प्रखंड के रामतोल्या पंचायत अंतर्गत उरुगुटू गांव का दौरा कर प्रदान संस्था के सहयोग से संचालित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और गांव के विकास से जुड़ी समस्याओं को सुना।ग्राम प्रधान सुलेमान टोपनो ने गांव का परिचय देते हुए पानी की समस्या से अवगत कराया। वहीं महिला मंडल की सावित्री कोनगाड़ी ने महिला समूह की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद उपायुक्त ने कहा कि गांव की महिला मंडल काफी सक्रिय है और गांव के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन क्लस्टर आधारित अप्रोच के तहत गांवों के विकास की योजना बना रहा है। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.