नई दिल्ली, मार्च 15 -- पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (LoC) पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। यह कार्रवाई 14 और 15 मार्च की मध्यरात्रि को उस समय हुई जब आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। भारतीय सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में संदिग्ध घुसपैठ की पुख्ता जानकारी मिली थी। इस इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक गहन तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने संभावित रास्तों पर घात लगाकर मोर्चा संभाल लिया। सेना ने बताया कि रात के अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर एक आतंकवादी संदिग्ध रूप से आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.