उरीमारी में राकोमयू ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
रामगढ़, अगस्त 4 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) ने उरीमारी में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। राकोमयू कार्यालय में शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मौके पर राजू यादव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने गरीबों, दबे कुचलों के न्याय के लिए संघर्ष किया। महाजनी प्रथा के खिलाफ उनकी लड़ाई इतिहास है। झारखंड के परिपेक्ष्य में उनका योगदान यादगार है। कार्यक्रम में विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, कानू मरांडी, विश्वनाथ मांझी, गणेश राम, सीताराम किस्कू, लालो महतो, कंचन मांझी, बाल्मीकि यादव, राजकुमार सिंह, लखन साव, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.