हजारीबाग, मार्च 24 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता दिलीप यादव की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र के समक्ष पूरे विधि विधान से भाई राजू यादव, चाचा गोपाल यादव, विशाल कुमार, आयुष कुमार, अनिरुद्ध कुमार ने पूजा अर्चना की। इसके बाद पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, विधायक रोशनलाल चौधरी, जीएम अजय सिंह, बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, समाजसेवी निशि पांडेय, विंध्याचल बेदिया, पीओ दिलीप कुमार, पीओ सुबोध कुमार, दसई मांझी, मुखिया चरका करमाली, महादेव बेसरा, कानू मांझी, सोनाराम मांझी, संजय करमाली, बृजकिशोर पासवान ने मुख्य रूप से श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिलीप यादव ने उरीमारी क्षेत्र के उत्थान की दिशा में काफी कुछ किया है। सीसीएल कर्मियों की परेशानी दूर करनी हो या विस्थापितों ...