उरीमारी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि
रामगढ़, मई 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी में कांग्रेसियों ने बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और युवाओं को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.