चक्रधरपुर, जनवरी 4 -- चक्रधरपुर। उरांव सरना समिति चक्रधरपुर द्वारा आगामी 11 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर का आयोजन सरना स्थल पेल्लो टुंगरी बनमालीपुर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष विमल खलखो और सचिव अरुण टोप्पो द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर लेकर ग्रामीण इलाकों में युवाओं को जागरुक किया जा रहा है, ताकि शिविर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें और लोगों की रक्त की जरुरत को पूरा किया जा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.