उरांव समाज ने जिला टॉपर कृष्णी कुमारी का किया भव्य सम्मान
गुमला, मई 12 -- गुमला संवाददाता। उरांव समाज द्वारा मंगलवार को इंटर कला संकाय में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी कृष्णी कुमारी के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह सिसई प्रखंड के पुसो-गढ़वाली गंगुआटोली निवासी कृष्णी का अखिल भारतीय आदिवासी सहयोग समिति फौजी-पुलिस मंच की ओर से पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। उरांव छात्रावास दुंदुरिया के विद्यार्थियों और एसएस हाई स्कूल गुमला की छात्राओं ने मांदर की थाप पर उसे मंच तक पहुंचाया। पूर्व पुलिस पदाधिकारी जगरनाथ उरांव ने बुके भेंट किया, जबकि पूर्व डीडीसी पुनई उरांव ने कृष्णी और उनके पिता बिरिया उरांव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंगलाचरण उरांव योगी उरांव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया, वहीं शिव प्रसाद उरांव और जम्मा उरांव ने नगद राशि देकर सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.