बरेली, जून 24 -- आंवला। गांव उरला में बुधवार को अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।गांव उरला के जितेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि उनके चाचा विजय कुमार उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई है। उनका कहना रहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बुधवार को लगभग ढाई बजे उनकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम की मांग की, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोटो01- आंवला थानाक्षेत्र के गांव उरला में एक अधेड़ की मौत हो गई फाइल फोटो विजय कुमार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...