रुडकी, अप्रैल 11 -- लक्सर, संवाददाता। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन कर प्लेटफार्म पर धरना दिया। उन्होंने अपनी 12 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर आईक्रोश जताया। उरमू के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद सुभान खान ने कहा कि यूनियन द्वारा अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से विभाग के साथ वार्ता की जा रही है। मगर विभाग इन पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि जब तक मांगे मानी नहीं जाएंगी तब तक कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे। बाद में कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकाला। जुलूस के बाद प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.