उरबा में शिव आस्था का पर्व मंडा हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रामगढ़, मई 17 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के कुल्ही पंचायत अंतर्गत ग्राम उरबा में रविवार की रात्रि मंडा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मंडा पर्व के शुभ अवसर पर तीन दिनों से शिव भक्तों ने शिवालय में भगवान भोले व माता पार्वती का पूजन किया और अहले सुबह नदी से नहाकर अग्नि पूजन के दौरान नंगे पैर दहकते अंगारों में चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा दी। वहीं रात्रि में बंगाल से चलकर आये छऊ कलाकारों की टीम बागमुंडी से घनश्याम महतो और पुरुलिया से आये कलाकारों की टीम ने बारी बारी से रात भर देवी देवताओं का मुखौटा पहनकर रामायण, महाभारत की लीलाएं दिखाकर सभी को मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- कुसियारा में दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त मंडा पुजा का आयोजन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि द्वारा शुभारंभ किया गया। पूर्व कुल्ही पंचायत मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.