उरई, अप्रैल 11 -- कुसमिलिया। संवाददाता उरई-राठ स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। बेड़ियां बाबा मंदिर के पास गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, लेकिन कार के एयरबैग समय पर खुलने के कारण चालक की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।उरई निवासी आकाश गुप्ता 40 वर्ष शुक्रवार रात अपनी कार से राठ की ओर से वापस उरई लौट रहे थे। वह जैसे ही बेड़ियां बाबा मंदिर के समीप पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में एक डंपर गलत दिशा से आता दिखाई दिया। आकाश ने कार को बचाने का भरपूर प्रयास किया और उसे किनारे की तरफ दबाया, लेकिन डंपर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सीधे कार में जा घुसा। टक्कर लगते ही कार के अगले हिस्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.