औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की एक आवश्यक बैठक एवी गार्डन, दिबियापुर रोड स्थित परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जनपद जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता ब्रज किशोर गुप्ता और उनके पुत्र के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। परिषद पदाधिकारियों ने घटना को अमानवीय बताते हुए दोषी डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में बताया गया कि 18 मई की रात ब्रज किशोर गुप्ता अपनी बेटी के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इलाज में देरी को लेकर उनकी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में बवाल की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित, एडीएम बने अध्यक्ष आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज में मौजूद डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों के समूह ने उनक...