उरई, मई 15 -- उरई। संवाददाता एट में शुक्रवार की शाम कोंच से उरई जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस स्टेयरिंग फेल होने के बाद सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 40 से अधिक मुसाफिर थे। हादसे के बाद बस में सवार मुसाफिरों में चीख-पुकार मच गई और कई बस के अंदर फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बसे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डीएम एसपी कई थानों की पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां कई की हालत देर शाम तक गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक महिला की पहचान भी समचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी लेक...