उरई में सात माह के बच्चे समेत पांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
उरई, सितम्बर 7 -- उरई, संवाददाता। झांसी, इटावा, कन्नौज और उन्नाव के बाद स्वाइन फ्लू ने उरई में भी दस्तक दे दी है। सात माह के मासूम से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक एक साथ 5 मरीजों में अलग-अलग इन्फ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि के बाद सोमवार को स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएमओ ने सभी मरीजों के गांवों में रैपिड रिस्पांस टीम भेजकर निगरानी और दवा वितरण कराई गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में खांसी-जुकाम-बुखार से भर्ती पांच मरीजों के सैंपल 3 से 6 सितंबर के बीच जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। वहां से आई रिपोर्ट में सभी पांचों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के अनुसार जगदीश निवासी ग्राम जखा, कुठौंद पहले से सांस के मरीज हैं। जांच रिपोर्ट में इन्फ्लुएंजा ए पॉजिटिव मिला है। इनके साथ ही 65 वर्षीय कमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.