उरई, जुलाई 30 -- कुठौंद(उरई), संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में पशु व्यापारी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा औरैया सीमा के नजदीक जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि ललितपुर से दोनों भाई पिकअप से इटावा के परसूपुरा पशु बाजार जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि गुरुवार सुबह ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंधेर निवासी 30 वर्षीय शेर सिंह पिकअप से एक भैंस और उसके बच्चे को लेकर ललितपुर से इटावा के परसूपुरा पशु बाजार जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, दो पशु व्यापारी भाईयों की मौत, चालक गंभीर पिकअप में भैंस के...