उरई, मार्च 24 -- कुठौंद(उरई)। संवाददाताशोहदे से परेशान एक बीए की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक तीन महीने से उसे परेशान कर रहा था। विरोध करने पर मोबाइल पर मैसेज कर मारने की धमकी भी देता था। हालांकि परिजनों ने मामले की पुलिस में शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक युवती को परेशान करता था। पिता ने युवक के घर जाकर मामले में शिकायत की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के पिता ने बताया कि युवक तीन माह से बेटी को परेशान कर रहा था। उसे कहीं से बेटी के फोन का नंबर मिल गया। इसपर वह दिन-रात मैसेज करता था और बात न करने पर मारने की धमकी द...