उरई, दिसम्बर 27 -- कोंच, उरई । संवाददाता कोंच रेलवे स्टेशन के सामने दो मंजिला शोरूम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। पलभर में आग ने विकराल रूप ले लिया। 15 फीट तक ऊंची लपटें उठने लगी और शोरूम में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। धुआं उठता देख आसपास के घरों के लोग घर छोड़कर सड़क पर आ गए। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग से 12 से 15 लाख रुपए के गद्दे जलकर राख हो गए। इतने बड़े नुकसान देखकर शोरूम के मालिक वीरेंद्र अग्रवाल बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।आग बुझाने के लिए उरई से भी गाड़ियां बुलाई गई। दो मंजिला बिल्डिंग में ब्रांडेड गद्दे, टीवी-फ्रिज समेत हैंडलूम का लाखों का सामान रखा है। कर्मचारी ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर रखे सामान को बाहर निकालने में जुट गए। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका और आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.