उरई में रिश्वतखोरी में कानूनगो समेत दो गिरफ्तार, तहसील कर्मियों की टीम से छीनाझपटी
उरई, मई 15 -- उरई। संवाददाता कानूनगो और प्राइवेट कर्मी के शुक्रवार दोपहर दस हजार रुपये की रिश्वत में गिरफ्तार होते ही उरई तहसील में हंगामा खड़ा हो गया। तहसील कर्मचारियों ने पकड़े गए कानूनगो को छुड़ाने का प्रयास किया। इस छीनाझपटी में एंटी करप्शन टीम के एक सिपाही की उंगली में चोट लग गई। बावजूद इसके टीम कानूनगो और उसके सहयोगी को उरई कोतवाली ले गई। हालांकि बवाल की आशंका के चलते दोनों को एट थाने ले जाया गया। टीम प्रभारी ने कानूनगो और प्राइवेट कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी और इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर झांसी ले गई। बताया जा रहा है कि किसान से यह रिश्वत हदबंदी के नाम पर ली जा रही थी।उरई तहसील क्षेत्र के ग्राम ऐरी रमपुरा निवासी अनिल राजपूत को जमीन की हदबंदी करानी थी। इसके लिए उसने तहसील में आवेदन किया था। फाइल पूरी तैयार होने के बाद 30 अप्रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.