उरई, अप्रैल 3 -- सिरसाकलार। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल दमरास के पास गुरुवार शाम दोस्त के साथ डीजल लेने जा रहे बुजुर्ग पर घात लगाकर पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का साथी तो किसी तरह भाग निकला। जबकि, हमलावरों ने बुजुर्ग को लाठी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इतना ही नहीं बाद में बुजुर्ग के सीने पर कार भी चढ़ा दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को झांसी ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। फिलहाल पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना की वजह के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गुरुवार शाम पुरवा मुस्तकिल निवासी 65 वर्षीय अरविंद सिंह उर्फ किशन जी साथी शान मोहम्मद के साथ दमरास पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहे थे। तभी जूनियर हाईस्कूल दमरास के पास घात लगाए बैठे पांच लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.