उरई में निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरकर बुलंदशहर के वेल्डर की मौत
उरई, अक्टूबर 4 -- उरई। संवाददाता उरई रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की देर रात एक निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरकर बुलंदशहर के एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक यहां मॉल में वेल्डिंग का काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन शुरुआती छानबीन में मामला हादसा मान रही है।पिछले कई सालों से रेलवे की जमीन पर स्टेशन के सामने मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कस्बा बुगरासी थाना नरसैना बुलंदशहर का 25 वर्षीय गौरव जाटव वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने कई साथी मजदूरों के साथ इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में रहता था। बताया गया है कि शनिवार की देर रात गौरव पेशाब करने के लिए उठा। इसी दौरान वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई अधिक होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। साथी मजदूरों ने जब उसे नीचे गिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.