उरई, मार्च 29 -- कोटरा (उरई), संवाददाता। सैदनगर गांव के पास स्थित शक्तिपीठ रक्तदंतिका मंदिर में गोशाला की एक पालतू गाय को दूध न देने पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, वीडियो को संज्ञान में लेते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर के पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी सैदनगर निवासी महेंद्र पाटकार के साथ गाय का दूध निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान महेंद्र ने गाय का एक पैर रस्सी से बांध दिया, जिससे वह बैठ गई। इसके बाद पुजारी ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.