उरई, अप्रैल 2 -- उरई। जनपद में अब कोतवाली भी सुरक्षित नहीं रही है। उरई कोतवाली परिसर में पीछे दो सरकारी आवासों में धावा बोलकर चोरों ने कालपी एसएसआई के घर से नगदी और जेवर पार किए जबकि इसी तरह झांसी में तैनात दरोगा के घर से भी नगदी और जेवर पार किए गए। दोनों ही पुलिसकर्मियों के परिजन बाहर गए हुए हैं। फिलहाल एसएसआई कालपी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उरई कोतवाली के पूर्व एसएसआइ उदय प्रताप सिंह जो अभी कोतवाली कालपी में तैनात हैं। उनके आवास में ताला लगा हुआ है। 28 मार्च को वह इटावा गए थे जबकि परिजन भी कही बाहर गए हुए है। इसी दौरान चोरों ने उनके आवास के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये व तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए। गुरुवार को शाम को जब वह लौटे तो चोरी की जानकारी होने पर लिखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.