उरई, फरवरी 3 -- उरई, संवाददाता। मंगलवार सुबह-सुबह शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से एक बार फिर मौसम कर सर्दनुमा हो गया जबकि इस बारिश से किसान मायूस हो गए क्योंकि उनकी गेहूं की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। उधर सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा शहरी क्षेत्र की सड़कों के किनारे कई जगह जलभराव भी हो गया। पिछले कई दिनों से बारिश की अटकालें लगाई जा रही थी। क्योंकि सर्दी के साथ-साथ रोजाना बदली भी हो रही थी जो मंगलवार सुबह सुबह को झमाझम बारिश ने दूर कर दी। उरई शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई जिससे पूरी तरह से मौसम सर्द हो गया। इस बारिश से किसानों को अपनी गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है जिससे वह मायूस है जबकि सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले बच्चे भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.