उरई, मई 12 -- कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया हाईवे पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती चार पहिया गाड़ी अचानक धू-धूकर जलने लगी। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते कूदकर भाग निकले थे।सोमवार रात को जालौन-औरैया हाईवे पर शेखपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक चलती कार में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही वाहन जलता दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि चार पहिया वाहन जालौन की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। यह भी पढ़ें- चलती ई-कार में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचाई देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन आग का गोला बन गया। गाड़ी के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन सवार समय रहते बाह...