उरई, जून 24 -- कालपी/आटा(उरई)। संवाददाता यह भी पढ़ें- कथित खजाना प्रकरण में पूछताछ में उठाए गए संदिग्ध से माल बरामद आटा में एक मकान की नींव खुदाई के दौरान मिले सोना को लेकर भागे दो युवकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 24 कैरेट का करीब 135 ग्राम सोना और 97 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुछ सोना बेचा भी है।मामले की जानकारी सीओ कालपी राजेश कमल ने बताया कि पिपराया निवासी मनोज सिंह ने 23 जून को थाना आटा में तहरीर देकर बताया कि उसने निर्माणाधीन मकान का काम गांव के ही मिठ्ठू उर्फ शिवकुमार को दिया था। हम लोग बाहर गए थे। इसी बीच बता चला कि गांव में घर की खुदाई के दौरान ...