उरई, मई 26 -- कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र के एट रोड पर अंडा गांव के पास एक निर्माणाधीन भवन में गुपचुप चल रहे कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस की तेज दुर्गंध फैलते ही कोल्ड स्टोरेज में मौजूद कर्मियों में भगदड़ मच गई। गैस की चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में अन्य मजदूरों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।जानकारी के अनुसार कोंच एट रोड पर एक निर्माणाधीन भवन में ओम शिवाय के नाम से कोल्ड स्टोरेज चल रहा है। मंगलवार को अचानक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। तेज दुर्गंध और जलन के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे। अमोनिया गैस की चपेट में आकर मजदूर 30 वर्षीय अनूप पुत्र जयवीर निवासी मैनप...