उरई में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद
उरई, जुलाई 23 -- उरई। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और अपहरण के 11 साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट ने गुरुवार दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश राजीव सिंह ने आरोपी जीतू को उम्रकैद की सजा के साथ 1.08 लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अपहरण के चार साल बाद पुलिस ने मासूम को गर्भवती हालत में नोएडा से बरामद किया था।अभियोजन के अधिवक्ता रणकेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 15 मार्च 2017 को पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी कि उनकी आठ वर्षीय बेटी घर पर थी। इसी दौरान गांव के जीतू और संजू आए और बहला-फुसलाकर बच्ची को ले गए। तीन दिन तक खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। जीतू के मोबाइल पर फोन करने पर उसने धमकी देकर फोन बंद कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। करीब चार साल बाद पुलिस ने पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.