उरई, अप्रैल 28 -- उरई। स्मार्ट सिटी की दौड में शामिल उरई शहर का हर कोने अब जल्द ही विकास से संतृप्त होगा। विकास कार्यों को धार देने के लिए तैयारी कर ली गई है। उरई को नवयुग पालिका योजना के तहत आठ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की जाएगी। इसमें सड़कों के काया़कल्प के साथ सौंदर्यीकरण से जुडे़ तमाम कार्य होंगे। स्मारकों को सजाया संवारा जाएगा। धनराशि कई चरणों में दी जाएगी। हालांकि डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में कार्ययोजनाएं बनेंगी। उसके बाद ही शासन को स्वीकृति के लिए जाएंगी। खास बात यह है कि 58 नगरीय निकाय में उरई को शामिल किया गया है। यह शहर के लोगों के लिए भी खुशखबरी है। वरिष्ठ लिपिक मैथिली शरण गुप्त की मानें कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ी कार्ययोजना बनाने से पहले डीएम की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारी निकाय, अधिशाषी अधिकारी नपा, लोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.