उम्र हो गई, आखिरी दौर चल रहा; 'VIP कुर्सी' वाले फोटो पर प्रशांत किशोर का मांझी पर तंज
पटना, अक्टूबर 14 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी पर तीखा तंज कसा है। पिछले दिनों गयाजी में महादलित महिला कांति देवी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने गए मांझी वीआईपी कुर्सी पर बैठे नजर आए। इस पर सियासत गर्मा गई। अब पीके ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि मांझी की उम्र हो गई है। उनकी राजनीति का अंतिम दौर चल रहा है। अब उन्हें जगह खाली कर देनी चाहिए और दूसरे लोगों को आने देना चाहिए। प्रशांत किशोर बुधवार को सुपौल में बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को निशाने पर लिया। इस दौरान पत्रकारों ने पीके से मांझी के कथित तौर पर मातम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.