उम्र सिर्फ 11 साल... 72 लोगों की मौत का 'जिम्मेदार'; पाकिस्तान की अदालत में चलेगा मुकदमा
कराची, जुलाई 5 -- उम्र सिर्फ 11 साल, फिर भी 72 लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। पाकिस्तान के कराची में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने शनिवार को अदालत में एक लंबा आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें 11 वर्षीय एक बच्चे को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस हादसे में कुल 72 लोगों की जान गई थी, जबकि सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो गई। 11 साल के बच्चे को मुख्य आरोपी बनाए जाने के बाद मामला अब चर्चा में है। दरअसल, 17 जनवरी को कराची के प्रमुख व्यावसायिक इलाके सदर में एम ए जिन्ना रोड स्थित प्रसिद्ध 'गुल प्लाजा' शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि उसे पूरी तरह काबू में लाने में दमकलकर्मियों और बचाव दलों को पूरे सात दिन लग गए। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ। शनिवार को दाखिल किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.