मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुंगेर में आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने गई मुजफ्फरपुर की बालक अंडर-15 टीम बिना एक भी मैच खेले वापस लौट आई। टीम के दो खिलाड़ी मेडिकल के दौरान उम्र सत्यापन में अयोग्य पाए गए, जिसके बाद पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बालक अंडर-15 की टीम मुंगेर के लिए रवानाटीम का विवरण टीम के कोच अंकित कुमार ने बताया कि उम्र सत्यापन में कांटी के रहने वाले दो खिलाड़ी निर्धारित आयु सीमा से अधिक पाए गए। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, दो खिलाड़ियों के अयोग्य होने पर पूरी टीम की पात्रता समाप्त हो गई। मुंगेर में 17 से 20 जुलाई तक राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।जिला खेल अधिकारी की प्रतिक्रिया जिला खेल अधिकारी राजेंद्...