उम्र सत्यापन के लिए अटके 1223 वद्धजनों का पेंशन
आजमगढ़, जुलाई 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1223 लाभार्थियों की पेंशन उम्र सत्यापन की प्रक्रिया में अटक गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह परिवार रजिस्टर की नकल और आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि का मेल न होना है। पहले पेंशन स्वीकृति और सत्यापन में आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि को मान्य माना जाता था, लेकिन शासन द्वारा लागू नए नियम के बाद अब केवल आधार कार्ड के आधार पर जन्मतिथि स्वीकार नहीं की जा रही है। जिले में वर्तमान समय में वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 197129 लाभार्थी हैं। इनमें से अधिकांश लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, लेकिन 1223 मामलों में जन्मतिथि संबंधी विसंगति के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई लाभार्थियों के आधार कार्ड में जन्मतिथि एक है, जबकि परिवार रजिस्टर की नकल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.