उम्र में फर्जीवाड़े के बाद BCCI ने किया इंडिया U19 स्क्वॉड में बदलाव, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2 प्लेयर की एंट्री
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वन-डे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत के अंडर-19 स्क्वॉड में बदलाव किया है। बीसीसीआई ने रोहित यादव द्वारा उम्र में फर्जीवाड़ा करने के बाद ऐसा किया। रोहित को वन-डे टीम में आर्यन सवसानी ने रिप्लेस किया जबकि मल्टी-डे स्क्वॉड में तन्मय बलोदा को शामिल किया गया। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ''जूनियर क्रिकेट कमेटी ने इंडिया अंडर-19 वन-डे टीम में रोहित की जगह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन को शामिल किया। मल्टी-डे टीम में रोहित की जगह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय की एंट्री हुई।''रोहित यादव पर 2 साल का बैन बीसीसीआई ने उम्र को लेकर गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का बैन लगाया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.