उम्र पूछ रहा WhatsApp! क्या अब बच्चे नहीं चला पाएंगे ऐप, जानिए क्या है मामला
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- लगता है कि WhatsApp अपने सुरक्षा नियमों को और ज्यादा तगड़ा कर रहा है। खबरों के मुताबिक, WhatsApp ने भारत में कुछ यूजर्स से उनकी जन्मतिथि (date of birth) बताने के लिए कहना शुरू कर दिया है। इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म देश में भविष्य में उम्र की पुष्टि (age-verification) से जुड़ी जरूरतों के लिए तैयारी कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। यह जानकारी एक पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दी है, जिन्होंने X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में वॉट्सऐप के अंदर एक प्रॉम्प्ट दिख रहा है जिसमें यूजर्स से अपनी जन्मतिथि जोड़ने के लिए कहा जा रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, ऐप का कहना है कि ऐसा "भारत सरकार के आने वाले नियमों" के कारण किया जा रहा है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.