वाराणसी, सितम्बर 4 -- सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। कपसेठी पुलिस ने पांच साल उम्र घटाने के लिए फर्जी शैक्षणिक अभिलेख तैयार करने, धोखाधड़ी के मामले में एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बनकट निवासी रवि मौर्य है। उसके पास से छह फर्जी शैक्षणिक का कागजात बरामद किया गया। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पूछताछ की। पता चला कि रवि ने नौकरी पाने के लिए उम्र घटाने को फर्जीवाड़ा किया। अलग-अलग पिता के नाम एवं जन्मतिथि का शैक्षणिक अभिलेख तैयार कराए और उनका इस्तेमाल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व में रवि मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य के नाम से तथा जन्मतिथि 5 जुलाई 1999 अंकित कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। बाद में दोबारा उसने अलग विवरण के आधार पर कक्षा-8 की अंकतालिका तैयार कराई, जिसमें अपना नाम रवि मौर्य, पित...