संभल, सितम्बर 22 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दो बच्चों का वजन और लंबाई उनकी उम्र के मानक से कम पाए जाने पर उन्हें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने एनआरसी केंद्र चंदौसी भेजा है। बच्चों को बेहतर उपचार और पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। गांव निवासी अली मोहम्मद के चार वर्षीय पुत्र नूर मोहम्मद तथा अरमान के तीन वर्षीय पुत्र हस्नेन की स्वास्थ्य जांच के दौरान उनकी ग्रोथ उम्र के अनुरूप नहीं मिली। वजन और लंबाई कम पाए जाने पर सीएचसी जुनावई की आरबीएस टीम ने दोनों बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने की प्रक्रिया पूरी की। आरबीएस टीम के चिकित्सक डॉ. चंद्रकेश एवं राजीव किशोर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बच्चों को चंदौसी स्थित एनआरसी केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने बताया कि एनआरसी में बच्चों को ...