उम्र के पढ़ाव पर पहुंचने के बाद भी नहीं छोड़ी साइकिल
एटा, जून 2 -- आधुनिकता और वाहनों के बढ़ते दौर में जहां साइकिल का उपयोग लगातार कम होता जा रहा है, वहीं कुछ लोग आज भी साइकिल को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए हुए हैं। 80 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्ग आज भी प्रतिदिन साइकिल चलाकर लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनका कहना है कि नियमित साइकिल चलाने से वह स्वस्थ और सक्रिय बने हुए हैं। सुबह के समय साइकिल चलानी ही चलानी है। साइकिल न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता और प्रभावी साधन भी है। चिकित्सक भी नियमित साइकिल चलाने को हृदय, फेफड़ों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी मानते हैं। सिंध साइिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि एक समय था जब हर घर में साइकिल हुआ करती थी, लेकिन अब इसकी बिक्री ना के बराबर रह गई है। वर्तमान में साइकिल का उपयोग अधिकतर 15 वर्ष तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.