नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वर्ष 1994 में बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के दोषी व पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में छूट देकर समय से पहले जेल से रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने आनंद मोहन को एक माह में जेल में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है ताकि बाकी की सजा काट सके। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने मृतक आईएएस अधिकारी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की ओर से बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील का निपटारा करते हुए यह फैसला दिया है। पीठ ने 2023 के बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें आनंद मोहन को सजा में छूट देकर जेल से रिहा कर दिया था। शीर्ष अदालत ने फैसले में कहा कि दोषी आनंद मोहन को सजा में छूट देने के लिए राज...