उम्मीद है भगोड़े साबित नहीं होंगे; अब राजभर ने अखिलेश को जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अयोध्या या जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि आप (अखिलेश) भगोड़े साबित नहीं होंगे। एक्स पोस्ट में राजभर ने कहा कि ललकार कर भाग जाने वाले को 'भगोड़ा' कहा जाता है। अयोध्या और जहूराबाद दोनों ही आपको पुकार रहे हैं। अखिलेश पर बढ़-चढ़कर बड़ी - बड़ी बातें करने का तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि जिस मुद्दे पर बोलना होता है, उसपर कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ बोलना ही है तो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला नेता के बीच हुए बवाल पर बोलिए। कहिए कि इमरान मसूद के गिरेबान पर हाथ लगाना ठीक नहीं था। आपको कहना चाहिए कि प्रमोद तिवारी का हाथ जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.