कोलकाता, अप्रैल 8 -- भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 में टीम की बल्लेबाजी की परेशानियों को कम करने के लिए उपकप्तान रिंकू सिंह को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना चाहिए। तीन बार की चैंपियन नाइट राइडर्स की टीम मौजूदा सीजन में अपने तीन मैच में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है और उनके खाते में जो एक अंक हैं वह भी सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से मिला। 'उम्मीद है कि KKR ऐसा करने का तरीका ढूंढ लेगी' बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर गांगुली ने कोलकाता में कहा, ''वह (अजिंक्य रहाणे) नाइट राइडर्स के कप्तान हैं और मुझे लगता है कि रिंकू बहुत नीचे बल्लेबाजी करता है। वह (रिंकू) उससे कहीं बेहतर खिलाड़ी है और उम्मीद है कि टीम उसे बल्लेबा...