नई दिल्ली, फरवरी 25 -- इंग्लैंड से मिली 2 विकेट से हार के बाद पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें उनके खुद के हाथों में नहीं है। पाकिस्तान का सुपर-8 में अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ है। पाकिस्तान को उस मैच को तो जीताना होगा साथ ही दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अगले दो में से एक मैच हारे। इस स्थिति में भी मामला नेट रन रेट पर जाकर अटकेगा क्योंकि दोनों टीमों के खाते में 3-3 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच हारता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। शाहीन अफरीदी भी दुआ कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड हार जाए। यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम चले कछुए की चला, दर्ज हो गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन देकर 4 विकेट...