चम्पावत, मार्च 5 -- टनकपुर में होली के अगले दिन मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से कम रही। इसकी वजह नेपाल सीमा का सील होना बताया जा रहा है। शुक्रवार से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही है। हालांकि मेला प्रशासन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र में ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की थी। जिला पंचायत के एएमए कमलेश बिष्ट ने बताया कि मेले में सभी व्यवस्थाएं की गई थी। पुलिस प्रशासन ने भी जाम से निपटने के लिए प्रबंध किए थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि गुरुवार को करीब तीन-चार हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। बताया कि नेपाल सीमा सील होने की वजह से श्रद्धालु कम संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.