उम्मीद फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने पेश की मानवता की मिसाल
पाकुड़, अगस्त 17 -- विगत दिनों लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बीचामहल पंचायत अंतर्गत झेनागढ़िया गांव में हुए खौफनाक डबल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। इस हृदयविदारक घटना में पति द्वारा अपनी ही पत्नी और सास की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस खौफनाक वारदात के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ खड़ा हुआ था कि उन तीन मासूम बच्चों का क्या होगा, जिनकी उम्र महज 05 वर्ष, 03 वर्ष और 08 माह है। माता और नानी का साया उठ जाने के बाद इन मासूमों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा था। इन मासूमों की इसी बेबसी और दर्द को कम करने के लिए उम्मीद फाउंडेशन की टीम ने झेनागढ़िया गांव का दौरा किया। जहां निराशा है, वहां उम्मीद है के अपने मूल मंत्र पर चलते हुए फाउंडेशन के सदस्य मलिक अंसारी, रज्जाक अंसारी, अमीरुल, खुर्शीद अंसारी एवं हसनैन प्रिंस के नेतृत्व में एक प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.